MARPOL 73/78

MARPOL 73/78

शिप से प्रदूषण के निवारण के लिए अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन(MARPOL 73/78), परिचालन या आकस्मिक कारणों से शिप द्वारा समुद्री पर्यावरण के प्रदूषण की रोकथाम को कवर करने वाला मुख्य अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन है। कन्वेंशन में शिप से होने वाले प्रदूषण को रोकने और कम करने के उद्देश्य के नियम शामिल हैं और वर्तमान में इसमें छह तकनीकी अनुबंध शामिल हैं।

MARPOL 73/78 जागरूकता कोर्स संभावित डेक अधिकारियों, इंजीनियर अधिकारियों, इलेक्ट्रो-तकनीकी अधिकारियों, शिपिंग कंपनी के कर्मियों को, जो समुद्री कर्मचारियों की शिक्षा, प्रशिक्षण, भर्ती, चयन और विकास में शामिल हैं, या ऐसे कर्मचारी जो निजी या सार्वजनिक क्षेत्र में सेवा प्रदान करने वाले अन्य व्यक्ति है, उन्हे समुद्री पर्यावरण के प्रदूषण के निवारण के बारे में उचित ज्ञान और समझ प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह MARPOL 73/78 कन्वेंशन, STCW कन्वेंशन, ISM कोड, क्लासिफिकेशन सोसाइटीज़, फ्लैग स्टेट्स, फ़ेडरल अधिनियमों के USCG कोड और सभी लागू नियामक और कानूनी आवश्यकताओं के अनुसार प्रदूषण निवारण आवश्यकताओं को कवर करता है।

हमारा प्रशिक्षण केंद्र जो समुद्री पर्यावरणीय मुद्दों के क्षेत्र में अग्रणी है, इस कोर्स को सैद्धांतिक और व्यावहारिक अभ्यासों के मिश्रण के रूप में ऑफर करता है।प्रशिक्षण के बाद, प्रतिभागी यह करने के लिए सक्षम होंगे:

  • MARPOL 73/78 और अन्य अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशनों के उद्देश्यों पर चर्चा करने में सक्षम होंगे
  • MARPOL 73/78, यथासंशोधित, एनेक्स I – VI के तहत, जायज़ निर्वहन और उत्सर्जन को पूरी तरह से समझने में सक्षम होंगे
  • नवीनतम प्रदूषण निवारण आवश्यकताओं का प्रभावी ढंग से अनुपालन करने में सक्षम होंगे, और संबंधित शिप बोर्ड संचालन की निगरानी के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करने में सक्षम होंगे
  • PSC निरीक्षणों के कारण शिप को देरी होने से रोकने के लिए शिप पर सबसे आम न्यूनताओं और रिकॉर्ड बुक में गलत एंट्रिओ की पहचान करने और उनसे बचने में सक्षम होंगे
  • शिप द्वारा प्रदूषण के विभिन्न रूपों को रोकने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत जिम्मेदारियों और दायित्वों को दर्शाने के लिए सक्षम होंगे
  • ऑन-बोर्ड की स्थिति के लिए उपयुक्त प्रदूषण को रोकने/नियंत्रित करने में योग्यता का प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे
  • एक प्रभावी प्रदूषण प्रबंधन योजना शुरू करने में सक्षम होंगे
  • प्रदूषण निवारण आवश्यकताओं के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए सही दृष्टिकोण विकसित करने में सक्षम होंगे।